Fri, Feb 6, 2026
23 C
Gurgaon

अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस ने दर्ज किया पत्नी करीना कपूर का बयान

मुंबई, 18 जनवरी (हि.स.)। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में बांद्रा पुलिस ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर का बयान दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में रिक्शा चालक भजन सिंह राणा से भी पूछताछ की है। पुलिस अब तक इस मामले में करीब 40 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है और पुलिस की 30 टीम फरार हमलावर की तलाश कर रही है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

सूत्रों के अनुसार करीना कपूर ने पुलिस को बताया कि जब सैफ अली खान पर हमला हुआ तो वह घबरा गई थीं। उन्होंने बताया कि हमलावर बहुत ज्यादा आक्रामक था। उसने घर में कीमती सामानों को बिल्कुल हाथ नहीं लगाया। उसका इरादा नेक नहीं लग रहा था, इसलिए अपने छोटे बेटे को लेकर वह बेडरुम में चली गई थीं। इसके बाद इस घटना में घायल हुए सैफ लीलावती आटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचे थे। आटो रिक्शा चालक भजन सिंह राणा को आज सुबह पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में बुलाकर उसका बयान दर्ज किया।

भजन सिंह राणा ने बताया कि जैसे ही वे सैफ अली खान की इमारत के सामने से गुजर रहे थे, उसी समय किसी ने रिक्शा- रिक्शा की आवाज लगाई। वे रुक गए और उनके रिक्शा में अपने बेटे के साथ सैफ अली खान और एक अन्य लाेग बैठे। ये लोग आपस में अंग्रेजी बात कर रहे थे। लेकिन मैंने उनसे पूछा कहां जाना है। इसके बाद सैफ अली खान ने बताया कि लीलावती अस्पताल। उसने लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान को छोड़ा। रिक्शा चालक ने बताया कि सैफ अली खान रिक्शा में आए थे, इसलिए अस्पताल का स्टाफ ध्यान नहीं दे रहा था। सैफ अली खान ने खुद कहा -मैं सैफ अली खान हूं। स्टेचर लाओ। इसके बाद उसे पता चला कि उसके रिक्शा में एक्टर सैफ अली खान आए थे। इसके बाद वह बिना किराया लिए वहां से चले गए। रिक्शा चालक ने बताया कि पुलिस को उन्होंने सब कुछ बता दिया है।

सूत्रों के अनुसार हमलावर सैफ के घर से बांद्रा गया, इसके बाद दादर में एक दुकान से ईयरफोन खरीदा। चार रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी में हमलावर की तस्वीर कैद हुई हैं। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि हमलावर रेलमार्ग से गुजरात चला गया है। पुलिस की एक टीम आरोपित की तलाश में गुजरात रवाना हो गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories