सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

0
295

पूर्वी सिंहभूम, 01 जून (हि.स.)। एमजीएम थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर

रविवार की सुबह करीब पांच बजे

पीपला के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई।

सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में पीछे से पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आश्चर्यजनक बात यह रही कि इस हादसे की जानकारी एमजीएम थाना प्रभारी रामबाबू राम को नहीं थी। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और वे पूछकर बताएंगे। यह सवाल खड़ा करता है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद थाना प्रभारी को इसकी सूचना क्यों नहीं थी।

घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

पुलिस ने किसी तरह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here