Sun, Mar 1, 2026
29 C
Gurgaon

पोरबंदर हादसा: मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, चौपाटी पर आवाजाही रोकी गई

पोरबंदर में मालवाहक जहाज हादसा

गुजरात के पोरबंदर तट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। समुद्र में खड़े एक मालवाहक जहाज में अचानक भीषण आग लग गई। इस पोरबंदर जहाज हादसा ने इलाके में दहशत फैला दी।

चौपाटी पर आवाजाही रोकी गई

जनहानि से बचने के लिए प्रशासन ने तुरंत चौपाटी पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। जिला पुलिस प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

धमाकों से दहला समुद्र तट

अधिकारियों के अनुसार, जहाज से लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि जहाज में मौजूद एलपीजी सिलेंडरों की वजह से धमाके हो रहे हैं। इससे आग और तेजी से फैल रही है।

आग बुझाने के प्रयास जारी

सूत्रों के मुताबिक, जामनगर से आए ‘हरि दर्शन’ नामक इस जहाज में लगी आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि अब तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं की जा सकी है। फायर ब्रिगेड और कोस्ट गार्ड की टीमें लगातार कोशिश कर रही हैं।

जांच के आदेश

प्रशासन ने कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता आग पर काबू पाना और आसपास के इलाके को सुरक्षित करना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories