Sun, Mar 15, 2026
21 C
Gurgaon

पावरग्रिड फतेहाबाद ने वृक्षारोपण कर चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

पावरग्रिड फतेहाबाद ने वृक्षारोपण कर चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

फतेहाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। पॉवरग्रिड फतेहाबाद द्वारा वृक्षारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया गया। गुरुवार को इस अभियान के तहत पावरग्रिड फतेहाबाद के अधिकारियों द्वारा गांव मताना में 140 पेड़ लगाए गए और ग्रामीणों को भी पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान में गांव के सरपंच दलबीर वर्मा, पावरग्रिड फतेहाबाद से वरिष्ठ उप महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार, इंजीनियर सुधाकर रावत, कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार, ई.टी. आशीष, विजय, मोईन के अलावा ग्राम पंचायत समिति व मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया और गांव में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। ग्रामीणों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते हुए पावरग्रिड फतेहाबाद के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं, जिसके बिना हमारा अस्तित्व असंभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए और उनका पालन-पोषण व संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम आज पर्यावरण बचाने के इस अभियान से नहीं जुड़े तो आने वाले समय में हमें इसके भयंकर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। सरपंच दलबीर वर्मा ने पॉवरग्रिड अधिकारियों का स्वागत किया वहीं ग्रामीणों ने भी इस अभियान से जुडऩे का संकल्प लिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories