बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी महिला समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

0
325

भागलपुर, 6 मार्च (हि.स.)। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी महिला समिति की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को मंगल उत्सव के रूप में श्याम कुंज द्वारकापुरी कॉलोनी आयोजित की गई। इस बैठक में 20 शहर से बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी महिला समिति की पदाधिकारी ने अपने समिति के विस्तार को लेकर भागलपुर की महिलाओं को जागृत किया।

बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी महिला समिति भागलपुर शाखा की अध्यक्ष मीनू सालारपुरिया ने बताया कि हम लोग विगत कई वर्षों से हर क्षेत्र में कार्य करते चले आ रहे हैं। नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य संबंधी कार्य ओर मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आज यह दूसरा प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक है। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और समिति के बिस्तर पर भी वार्ता हुई। इस मंगल उत्सव कार्यक्रम के तहत बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी महिला समिति भागलपुर शाखा की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी। यह जानकारी भागलपुर शाखा की अध्यक्षा मीनू सलारपुरिया ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here