प्रयागराज में सृजित हुईं 14 मत्स्य जीवी सहकारी समितियां

0
322

प्रयागराज, 25 मार्च (हि.स.)। मछुआरा समाज एवं मछली पालन से जुड़े कारोबारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रयागराज में बीते 8 वर्ष में मछुआरों का रोजगार बढ़ाने के लिए 14 मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का सृजन किया गया। यह जानकारी मंगलवार को प्रयागराज कार्यकारी सहायक मत्स्य अधिकारी मत्स्य निरीक्षक प्रयागराज प्रदीप कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि शासन एवं मत्स्य विभाग के निर्देश पर मछुआरों को मछली पालन के क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए जनपद में नई मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के सृजन के लिए आवेदन मांगे गए थे। जनपद में शासन की नीतियों और निर्धारित प्रारूप के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में 14 मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का सृजन किया गया है। प्रत्येक मत्स्य जीवी सहकारी समिति में पांच महिलाएं, मछुआरा समाज एवं ऐसे लोग जो मछली कराबार से जुड़े हैं और एस.सी., एसटी समाज से आते हैं। शासन से निर्धारित सदस्यों की सीमा में रहकर सृजन किया गया है। मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सदस्यों को मछली पालन के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया जा चुका है। समय-समय पर इन्हें कारोबार के लिए शासन से भी सहयोग मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here