Sat, Feb 14, 2026
15 C
Gurgaon

प्रयागराज: गौवंश हॉटस्पॉट अभियान में 917 निराश्रित गोवंश चिन्हित, किसानों से गोद लेने की अपील

प्रयागराज में चला गौवंश हॉटस्पॉट अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार ने निराश्रित गौवंशों के संरक्षण के लिए गौवंश हॉटस्पॉट चिन्हीकरण अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में प्रयागराज जिले में अभियान चलाकर अब तक 917 निराश्रित गोवंश चिन्हित किए गए। इनमें से 392 गोवंशों को विभिन्न गोशालाओं में सुरक्षित किया गया है। यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवनाथ यादव ने दी।

किसानों से सहयोग की अपील

डॉ. यादव ने बताया कि शेष निराश्रित पशुओं को भी गोशालाओं में स्थान दिया जा रहा है। साथ ही सरकार किसानों और पशुपालकों से अपील कर रही है कि वे निराश्रित गोवंशों को गोद लेकर घर उपलब्ध कराएं। इसके लिए सरकार 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता भी दे रही है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

सीएमओ ने कहा कि किसान भाई गोवंशों से प्राप्त गोबर और मूत्र से जैविक खाद तैयार कर अपने खेतों में उपयोग करें। इससे खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ेगी और अधिक पौष्टिक अनाज एवं सब्जियां मिलेंगी। यह न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा बल्कि समाज को भी विभिन्न बीमारियों से बचाने में सहायक होगा।

सरकार का प्रयास

सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी मवेशी सड़कों पर बेसहारा न घूमे और सभी गोवंश सुरक्षित रहें। इसी दिशा में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories