प्रयागराज की तीन गोशालाएं बनेंगी मॉडल गोशाला, सुविधाओं और आर्थिक मजबूती पर जोर

प्रयागराज की तीन गोशालाओं को बनाया जाएगा माडल गोशाला

प्रयागराज, 03 दिसंबर। उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण और गोशालाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रयागराज की तीन प्रमुख गोशालाओं को मॉडल गोशाला के रूप में विकसित किया जाएगा। यह जानकारी जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवनाथ यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले की तीन बृहद गोशालाओं का चयन किया गया है। इनमें पहली गोशाला विकास खंड कोरांव के लतीफपुर गांव में स्थित है, जिसे मॉडल गोशाला बनाया जाएगा। दूसरी गोशाला विकास खंड माण्डा के देवरी गांव में स्थित बृहद गोशाला है। तीसरी चयनित गोशाला होलागढ़ विकास खंड के उमरी गांव में स्थित गंगानगर क्षेत्र की बृहद गोशाला है।

सुविधाओं में बढ़ोतरी और आर्थिक मजबूती पर जोर

डॉ. शिवनाथ यादव ने बताया कि मॉडल गोशाला के रूप में विकसित करते समय इन गोशालाओं में—

  • गोवंश के लिए बेहतर चारे और पानी की व्यवस्था
  • शेडों का विस्तार
  • चिकित्सा सुविधाओं में सुधार
  • गोबर व गौ-आधारित उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भरता
    पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य इन गोशालाओं को ऐसी इकाइयों के रूप में विकसित करना है, जो गोवंश संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त हों और अन्य गोशालाओं के लिए उदाहरण बन सकें।

गोशालाओं की बेहतरी को लेकर विशेष अभियान

शासन चाहती है कि गोशालाएं न सिर्फ संरक्षित गोवंश का पालन करें, बल्कि गौ-उत्पादों जैसे—

  • जैव खाद
  • गोमूत्र आधारित दवाएं
  • गोबर से बने उत्पाद
    के माध्यम से अपनी आय बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनें।

प्रयागराज में इन तीन गोशालाओं को मॉडल रूप में विकसित किए जाने से जिले में गोवंश संरक्षण व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories