झारखंड में प्री मॉनसून की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान औसत से कम

0
227

रांची, 27 मई (हि.स.)। झारखंड के अधिकांश जिलों में हो रही प्री मॉनसून की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से रांची सहित सभी जिलों में अधिकतम औसत तापमान कम हो गया है। रांची में मंगलवार को औसत तापमान 5.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

वहीं सबसे ढ़क गर्म रहनेवाले डालटेनगंज में भी 5.3, जमशेदपुर में 3.6,, बोकारो में 6.2 तथा चाईबासा में औसत तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।

इधर, मौसम विभाग ने 30 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।

पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में 60 मिमी रिकॉर्ड की गई।

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.6, जमशेदपुर में 34.2, डालटेनगंज में 35.4, बोकारो में 34.5 डिग्री और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here