आकाशीय बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत

फिरोजाबाद, 10 अप्रैल (हि.स.)। थाना नारखी क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है।थाना नारखी क्षेत्र के दौलतपुर गांव की रहने वाली ललिता देवी (28) पत्नी धर्मेंद्र गुरुवार को अपने घर पर थी। तभी अचानक बारिश शुरू होने पर वह प्लॉट में रखे उपलों को बचाने गईं। उसी दौरान अचानक आसमान में बिजली चमकने लगी। तेज गड़गड़ाहट के बीच आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही महिला की मृत्यु हो गई। इधर बिजली गिरने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना नारखी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों के अनुसार बहुत तेज बिजली गिरने की आवाज सुनाई दी थी। जब देखा तो ललिता की मौत हो चुकी थी। ललिता एक बच्चे की मां थी जबकि वह दूसरे बच्चे के लिए गर्भवती थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा का कहना है आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला गर्भावस्था स्थिति में थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories