राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

0
239

नई दिल्ली, 26 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक एक्स अकाउंट में लिखा गया, ” मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन-पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है। हर-हर महादेव!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here