Sun, Feb 8, 2026
18 C
Gurgaon

राष्ट्रपति आज मप्र के प्रवास पर, बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगी शामिल

छतरपुर (मध्य प्रदेश), 26 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश के एक दिवसीय पर आ रही हैं। वो छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगी और नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी। यह आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक एवं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में हो रहा है।छतरपुर जिला के मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर गढ़ा गांव में श्री बागेश्वर जन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों की 251 बेसहारा कन्याओं का निशुल्क विवाह कराया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा और आरपी सिंह, गायक सोनू निगम, अभिनेता पुनीत वशिष्ठ और पहलवान द ग्रेट खली भी शामिल होंगे।छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मु सुबह करीब 11 बजे गढ़ा पहुंचेंगी और दोपहर करीब दो बजे रवाना होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए 2000 जवानों की तैनाती की गई है, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, शौचालय और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल को 30-35 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और लोगों के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है।इसके अलावा 20 लाख लोगों के भंडारे की व्यवस्था है। बूंदी, रायता, जलेबी, मालपुआ, पुलाव समेत 13 व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए 400 लोग पिछले छह दिन से खाना बनाने में जुटे हैं। नवविवाहित जोड़ों को उपहार में ढाई लाख रुपये मूल्य के घरेलू उपयोग का सामान दिया जाएगा। इनमें डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत घरेलू उपयोग के 56 आइटम शामिल हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories