Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ः बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ का प्रधान आरक्षक घायल, नारायणपुर में 4 आईईडी बरामद

बीजापुर/नारायणपुर /रायपुर, 11 जनवरी (हि.स.)। बीजापुर जिले में शनिवार की सुबह माओवादियों की तरफ से लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ का प्रधान आरक्षक घायल हो गया। घायल जवान राकेश कुलूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीजापुर पुलिस थाना की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक आज सुबह सीआरपीएफ 196 वाहिनी महादेव घाट से केरिपु बल की टीम सुबह एरिया डॉमिनेशन पर जंगल की ओर निकली हुई थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ का प्रधान आरक्षक राकेश कुलूर को चोट आई है।घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती किया गया है।

वहीं, नारायणपुर पुलिस द्वारा आज जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कच्चापाल-तोके मार्ग पर जंगल में डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 4 आईईडी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने आज बताया कि आईईडी विस्फोट की घटना से हो रहे नुकसान को देखते हुए क्षेत्र में आईईडी की तलाश के लिए बीडीएस टीम को अगल-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है और नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद कराया जा रहा। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत कैम्प कच्चापाल से डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस के संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर कच्चापाल-तोके मार्ग एवं आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। कच्चापाल-कुतुल मुख्य मार्ग जंगल पर 5 किलो से अधिक वजन वाले 4 आईईडी को खोजकर सुरक्षा बलों एवं बीडीएस टीम द्वारा उसे निष्क्रिय किया गया। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से माओवादियों ने आईईडी लगाया गया था।

उल्लेखनीय है कि इसी जगह पर 10 जनवरी की सुबह विस्फोट से एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हुआ और दो ग्रामीण बाल बाल बचे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories