Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

आज़मगढ़ में प्राइवेट स्कूल के लिपिक की गोली मारकर हत्या

आज़मगढ़ , 30 जनवरी (हि.स.)।जिले के पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में मंदिर के पास बीती रात अज्ञात बदमाशों ने प्राइवेट स्कूल के लिपिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिवार में मिलते ही कोहराम मच गया।वही मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।

पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी 48 वर्षीय अजय सिंह मिल्कीपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में लिपिक थे। बुधवार की रात करीब 10 बजे गांव के बाहर एक मंदिर के पास उनका शव मिला। गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। गांव के किसी व्यक्ति ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। खबर मिलने पर थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। डॉग स्क्वॉड के साथ छानबीन करने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। काफी प्रयास के बाद भी हत्यारोपितों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सिर में गोली लगी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories