एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का निधन

0
356

एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का निधन

गोरखपुर, 27 सितंबर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह (यूपी सिंह) का शनिवार सुबह निधन हो गया। 92 वर्षीय प्रो. सिंह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थे।

प्रो. सिंह ने अपने पूरे जीवन को शिक्षा और गोरक्षपीठ के विकास के लिए समर्पित किया। गणित में विद्वान प्रो. सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय और पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अनेक शिक्षण एवं प्रशासनिक भूमिकाएं निभाईं। वर्ष 2018 में उन्हें महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वह अंतिम सांस तक इस पद पर रहे।

उनके पीछे दो पुत्र और परिवार रह गए हैं। अंतिम संस्कार रविवार, 28 सितंबर को राप्ती नदी के राजघाट पर दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। प्रो. सिंह को उनके विद्वता, कर्मठता और सांगठनिक कौशल के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here