Wed, Mar 4, 2026
30 C
Gurgaon

प्रयागराज महाकुम्भ में दोपहर 12 बजे तक 1.60 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुम्भनगर, 14 जनवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में मकर संक्रांति पावन पर्व के अवसर पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक संगम में 1 करोड़ 60 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। महाकुंभ के पावन अवसर पर संगम तट पर भक्ति, आस्था और दिव्यता के साथ सनातन का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। गंगा के किनारेश्रद्धालुओं का चहुंंओर जनसमुद्र दिख रहा है।

सोमवार की रात से पवित्र पावन गांग के किनारे पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बह्ममुहूर्त से ही मां गंगा के जयकारे के साथ श्रद्धालुजन संगम में डुबकी लगाने लगाने लगे थे। मेला प्रशासन के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक एक करोड़ लोगों ने संगम और गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान किया। सुबह 10 बजे तक 1.38 करोड़ श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। वहीं दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1.60 करोड़ पहुंच गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखपुर में मौजूद हैं और उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को मकर संक्राति पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। वह हालांकि वह कुंभ मेला की पल पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। मेला पर वह नजर बनाए हुए हैं। प्रदेश के आला अधिकारी मुख्यमंत्री को बराबर रिपोर्ट दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को उनका सख्त निर्देश है कि किसी भी प्रकार की कोई चूक न होने पाए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories