फतेहाबाद में जन स्वास्थ्य विभाग ने काटे अवैध कनेक्शन

फतेहाबाद, 20 फरवरी (हि.स.)। जिले में अवैध कनेक्शन को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग अभियांत्रिकी विभाग एक्शन मोड में आ गया है। इसको लेकर गुरुवार को जिले के शहर रतिया की टिब्बा कॉलोनी व ग्राम पंचायत खुम्बर में खाली प्लाटों में सब्जी बिजाई के लिए लगाए गए अवैध कनेक्शन को विभाग की टीमों ने विशेष अभियान चलाते हुए काट दिया। जनस्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि अवैध कनेक्शन को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर अभियान चलता रहता है। इसको लेकर आज रतिया की टिब्बा कॉलोनी में खाली प्लाटों में सब्जी बीज रहे अवैध कनेक्शन को काटा गया है। उन्होंने कहा कि पीने योग्य पानी को सब्जी या किसी अन्य फसल में बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर भर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और खाली प्लाटों में अवैध कनेक्शन कर जो लोग सब्जियां लगा रहे हैं, उनके कनेक्शन जल्द से जल्द काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि रतिया शहर में जल चौपाल लगाकर लोगों को पानी बचाने व अवैध कनेक्शन न लगाने को लेकर जागरूक किया गया था, जिसके अंतर्गत अब जन स्वास्थ्य विभाग खाली प्लाटों में पीने योग्य पानी सब्जियों व अन्य फसल में लगा रहे हैं, उनके सभी अवैध कनेक्शन को काटा जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories