Sun, Mar 15, 2026
21 C
Gurgaon

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा शातिर

हाथरस,22 फ़रवरी (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोलू निवासी मोनिया थाना सादाबाद ने सात फरवरी को दूल्हे के पिता से बैग छीना था। इसके अलावा उसने पिछले साल 21 दिसंबर को एक मिठाई की दुकान में फायरिंग भी की थी।

सादाबाद पुलिस को शुक्रवार की रात में चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि आरोपी मथुरा की तरफ जा रहा है। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार बदमाश गोलू पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ, नकबजनी, लूट और चौथ वसूली के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और लूट के 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पूछताछ में गोलू ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बारात के दौरान दूल्हे के पिता से बैग छीना था। फिलहाल घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories