Sun, Mar 8, 2026
20 C
Gurgaon

पंजाब में पूर्वमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कालिया के जालंधर आवास पर ग्रेनेड से हमला

चंडीगढ़, 08 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब के पूर्वमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर आवास पर रात लगभग 10 बजे ग्रेनेड से हमला किया गया। कालिया घर पर ही थे। पूरा परिवार सो रहा था। ड्यूटी पर एक सुरक्षाकर्मी था। बाकी वहीं बैरक पर थे। पूर्वमंत्री कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया। आला पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे।कालिया के आवास और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज में दिख रहा है कि तीन हमलावर युवक ई-रिक्शा और बाइक से आए। इनमें से एक युवक ने कालिया के घर की तरफ ग्रेनेड फेंका। इससे जोरदार धमाका हुआ।धमाके की आवाज सुनते ही कालिया के सिक्योरिटी इंचार्ज निशान सिंह और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेजसे पता चला है कि हमलावर ई-रिक्शा से आया और बाइक से आए उसके दो साथी कुछ दूरी पर खड़े रहे। आरोपित ने ग्रेनेड फेंकने के बाद थाने की तरफ का रुख किया। एक रेलवे स्टेशन की तरफ भागा और तीसरा शास्त्री मार्केट की तरफ भागा।इस घटना पर कालिया ने कहा कि उन्हें लगा कि घर के बाहर ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ है। कुछ मिनट बाद घर से थोड़ी दूर पर स्थित ढाबे पर मौजूद कारिंदे और पुलिस कर्मचारी आए तब पता चला कि ग्रेनेड हमला हुआ है। बाहर जाकर देखा तो घर के शीशे और दरवाजे टूट चुके थे। जालंधर पुलिस आयुक्त धनप्रीत ने कहा कि अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे हैं।आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories