Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

पंजाब पुलिस ने आईएसआई आतंकी के तीन गुर्गे पकड़े

चंडीगढ़, 15 मार्च (हि.स.)। पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली की टीम ने पाकिस्तान में बैठे आईएसआई आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महाराष्ट्र के और एक पंजाब के रोपड़ का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से एक पंप एक्शन गन और एक पिस्तौल बरामद की है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने पाकिस्तान स्थित बीकेआई आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के नेटवर्क के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी नांदेड़, महाराष्ट्र, शुभम खेलबुड़े निवासी नांदेड़ (महाराष्ट्र) और गुरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी रायपुर, थाना नूरपुर बेदी (रोपड़) के रूप में हुई है।

यादव ने कहा कि जगजीत उर्फ जग्गी ने 10 फरवरी को नांदेड़ में हुई एक हत्या में शामिल शूटरों के लिए राशन, सुरक्षित पनाहगाह और समन्वय की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसकी साजिश सीमा पार से रिंदा ने रची थी। पुलिस जांच के दौरान जेल में बंद गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा की भूमिका का भी पता चला है, जो रिंदा का पुराना साथी है, जिसने आरोपितों के लिए पंजाब में सुरक्षित पनाहगाह की व्यवस्था की थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस और एक 12 बोर की पंप एक्शन गन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories