Thu, Mar 12, 2026
32 C
Gurgaon

तिरंगा यात्रा में गूंजे भारतीय सेना के शाैर्य के नारे

बाराबंकी, 21 मई (हि.स.)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को नमन करते हुए बुधवार को यूनियन इंटर कॉलेज, रामनगर के प्रांगण से एक विशाल भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एनसीसी के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारकर साहस का परिचय दिया है। इसी गर्व के पल को समर्पित यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है, जिसमें हजारों कार्यकर्ता और लाेग शामिल हुए हैं।

यात्रा सुबह 9 बजे देशभक्ति गीतों की धुन पर हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए यह शोभायात्रा यूनियन इंटर कॉलेज से आरंभ होकर पीजी कॉलेज रामनगर, पंचमुखी हनुमान मंदिर तक पैदल निकाली गई। यात्रा में भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना साफ झलक रही थी। पीजी कॉलेज रामनगर के प्रोफेसर डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा के नेतृत्व में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने।

कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी रामनगर विवेकशील, नायब तहसीलदार सैयद तहजीब हैदर, तहसीलदार महिमा मिश्रा, सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर नीतू अंजलि, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव सहित भाजपा नेता शेखर हरायण, प्रवेश कुमार शुक्ला, इंद्रमणि उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, मनोज वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रानी रावत, पूर्व अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, ललित वर्मा, कपिल पांडे, अजय कुमार पांडे सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories