Tue, Feb 3, 2026
13 C
Gurgaon

पुतिन की भारत यात्रा आज से: 30 घंटे के दौरे में रक्षा–ऊर्जा समेत कई बड़े समझौते संभव

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा आज, 30 घंटे के दौरे में अहम समझौतों की संभावना

नई दिल्ली, 4 दिसंबर। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम 4–5 दिसंबर की अपनी आधिकारिक भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंच रहे हैं। यह यात्रा करीब 30 घंटे की होगी, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पुतिन चार साल बाद भारत आ रहे हैं। इससे पहले वे 2021 में नई दिल्ली आए थे।

पहले दिन निजी डिनर, दूसरे दिन औपचारिक कार्यक्रम

पुतिन आज शाम लगभग 7 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में 7 लोक कल्याण मार्ग पर निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक वार्ता भी इसी दौरान होने की संभावना है।

5 दिसंबर: शिखर सम्मेलन, व्यापारिक बैठकें और राज्य भोज

शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

बैठक के बाद दोनों नेता संयुक्त बयान जारी करेंगे।

भारत-रूस बिजनेस फोरम में संबोधन

शाम 4 बजे भारत मंडपम में दोनों नेता भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। यहां दोनों देशों के उद्योगपतियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात तय है।

राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा राज्य भोज

शाम लगभग 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में राज्य भोज आयोजित करेंगी। इसके बाद देर रात पुतिन भारत से रवाना हो जाएंगे।

भारत-रूस के बीच अब तक 22 शिखर सम्मेलनों का आयोजन हो चुका है। पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को पहुंचे थे, जबकि पुतिन का भारत दौरा 2021 के बाद अब हो रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories