राहुल गांधी 7 अप्रैल को आयेंगे बिहार, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हाेंगे शामिल

पटना, 28 मार्च (हि.स.)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में शामिल होंगे।

कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने आज सदाकत आश्रम में पत्रकाराें काे संबाेधित करते हुए बताया कि राहुल गांधी 7 अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयाेजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में भाग लेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से लाेगाें काे कांग्रेस के साथ आने का आग्रह किया जायेगा।

बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले राहुल गाँधी लगातार राज्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस वर्ष उनका यह तीसरा बिहार दौरा है। इससे पहले वे 18 जनवरी और 5 फरवरी को बिहार का दौरा कर चुके हैं।

राहुल गांधी का यह दौरा राज्य कांग्रेस में हुए दो बड़े बदलावों के बाद हो रहा है। कांग्रेस ने कृष्णा अल्लावारू को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया है और अखिलेश सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाकर राजेश कुमार को सौंपी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories