गुरुग्राम में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा, भाजपा पर उठाए वोट चोरी और जनविरोधी नीतियों के आरोप

0
285

गुरुग्राम में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

गुरुग्राम, 24 सितंबर – लोकसभा में कांग्रेस के विपक्षी नेता राहुल गांधी बीती रात गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा की राजनीति और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की। पीसीसी प्रवक्ता मनीष खटाना ने बताया कि राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए भाजपा की नीतियों और वोट चोरी के मुद्दों को उठाया।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा देश के अन्य प्रदेशों में जिस तरह मतदाताओं के साथ विश्वासघात कर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है, वही हरियाणा में भी हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों और अधूरे वायदों के बारे में लोगों को अवगत कराएं।

पीसीसी प्रवक्ता मनीष खटाना ने कहा कि भाजपा की अनदेखी के कारण हरियाणा विकास में पिछड़ रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जो विकास की गति चलाई थी, वह भाजपा के शासन में रुक गई है। शिक्षा, रोजगार और युवाओं के मुद्दे नजरअंदाज किए जा रहे हैं।

खटाना ने बताया कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को उठाकर भाजपा की साजिश उजागर की है। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाती है, और कभी-कभी समाज को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास करती है। कांग्रेस ने साफ किया कि वह संविधान विरोधी कार्यों को सफल नहीं होने देगी

राहुल गांधी के आगमन और उनके स्पष्ट संदेश से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है और सत्ता में बने रहने के लिए वोट चोरी का सहारा ले रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता अब जनता के बीच जाकर भाजपा के कृत्यों का सच सामने लाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here