Tue, Mar 10, 2026
21 C
Gurgaon

महिला डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग पर मथुरापुर में रेल अवरोध, डेढ़ घंटे तक ठप रहा ट्रेनों का संचालन

मथुरापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बड़ी संख्या में महिला यात्रियों ने रेल ट्रैक पर बैठकर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी। यह विरोध प्रदर्शन सियालदह दक्षिण शाखा की ट्रेनों में महिला डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर किया गया।

सुबह लगभग छह बजे शुरू हुए इस अवरोध की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बाधित रहा। सूचना मिलते ही मथुरापुर थाने की पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (जीआरपी) मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की।

महिला यात्रियों का आरोप है कि लक्ष्मीकांतपुर से सियालदह के लिए चलने वाली सुबह 5:50 की लोकल ट्रेन में महिला डिब्बों की संख्या बेहद कम है, जिससे रोजाना सफर के दौरान उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि डिब्बों में इतनी भीड़ होती है कि बैठना तो दूर, खड़े रहना भी मुश्किल हो जाता है। इसके कारण महिलाओं के बीच अक्सर कहासुनी और धक्का-मुक्की की नौबत आ जाती है।

आक्रोशित महिलाओं ने रेलवे लाइन पर बैठकर अवरोध शुरू किया और महिला डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। आखिरकार पुलिस के आश्वासन के बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद अवरोध हटाया गया और ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले इसी मथुरापुर स्टेशन पर पुरुष यात्रियों ने भी प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि महिला डिब्बों की संख्या बढ़ाने से पुरुष यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। अब महिला यात्रियों ने उसी मुद्दे पर विरोध जताया है, जिससे रेलवे प्रशासन की नीति पर सवाल उठ रहे हैं।

यात्रियों की संयुक्त मांग है कि ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जाए, जिससे सभी को सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिल सके। यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में और बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी यात्रियों ने दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories