Thu, Feb 12, 2026
20 C
Gurgaon

राजस्थान में दो वर्ष की उपलब्धियों के प्रचार के लिए आज रवाना होंगे 200 विकास रथ

जयपुर, 12 दिसंबर (हि.स.)।
राजस्थान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य की उपलब्धियों और फ्लेगशिप योजनाओं को जन–जन तक पहुँचाने के लिए आज से 200 विकास रथ पूरे प्रदेश में दौड़ना शुरू करेंगे। ये रथ राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सूचना प्रसार का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर स्थित हरीशचंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान से पहले चरण के 50 विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद शेष रथ जिला मुख्यालयों पर प्रभारी मंत्रियों द्वारा प्रेस वार्ता के बाद रवाना किए जाएंगे।

ऑडियो–वीडियो माध्यमों से जानकारी जनता तक

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में भेजे जा रहे इन रथों में अत्याधुनिक ऑडियो–वीडियो उपकरण लगाए गए हैं। इनके माध्यम से राज्य सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों, बजट घोषणाओं, योजनाओं, नीतिगत सुधारों और फ्लेगशिप कार्यक्रमों की जानकारी सरल भाषा में जनता तक पहुंचाई जाएगी।

तैयारियों की समीक्षा

गुरुवार को मुख्य सचिव ने सचिवालय में सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि—

  • विकास रथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार चलें,
  • प्रत्येक रथ के लिए खंड विकास अधिकारी या उससे वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए,
  • स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा नागरिकों तक पहुँचाना और पिछले दो वर्षों में हुए विकास कार्यों का व्यापक प्रचार करना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories