राजस्थान सरकार ने 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के किए बड़े पैमाने पर तबादले

0
204

छब्बीस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर

जयपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त शासन सचिव ने आदेश जारी किए।

जारी सूची के अनुसार, विनोद कुमार सीपा को एएसपी लालसोट (दौसा), चक्रवर्ती सिंह राठौड़ को बीकानेर शहर, शोराज मल मीणा को महिला अपराध अनुसंधान सेल (झालावाड़) और राजेश कुमार शर्मा को महिला अपराध अनुसंधान सेल (पूर्व), पुलिस आयुक्तालय जयपुर भेजा गया है।

कई जिलों और रेंज में महत्वपूर्ण तैनातियां

रणवीर सिंह मीणा को शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण), सौरभ तिवाड़ी को लीव रिजर्व बीकानेर रेंज, दिनेश कुमार अग्रवाल को भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जयपुर और नरेन्द्र चौधरी को अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में नियुक्त किया गया है।

राजेश कुमार मील को केकड़ी (अजमेर), जया सिंह को खैरथल-तिजारा, दुर्गाराम चौधरी को अपराध एवं सतर्कता (जोधपुर रेंज) और शालिनी राल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर बनाया गया है।

विशेष और संवेदनशील पदों पर नई जिम्मेदारियां

सुरेश कुमार खींची को नीमराणा (कोटपुतली-बहरोड़), संजय कुमार शर्मा को लीव रिजर्व इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी जयपुर और मुकेश कुमार साखंला को डूंगरपुर का एएसपी बनाया गया है।

अब्दुल आहद खान को एडीसीपी प्रोटोकॉल, आयुक्तालय जयपुर, जितेंद्र कुमार जैन को डिस्कॉम अजमेर, संजीव कुमार को एडीसीपी परामर्श एवं सहायता केंद्र, जयपुर और देवेंद्र शर्मा को कमांडेंट 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर भेजा गया है।

महिला सेल, त्वरित अनुसंधान और इंटेलिजेंस में भी बदलाव

प्रभुलाल धानियां को महिला अपराध अनुसंधान सेल बाड़मेर, भंवरलाल को त्वरित अनुसंधान सेल श्रीगंगानगर, कैलाश सिंह सान्दु को कमांडेंट पीएमडीएस बीकानेर, गोपाल सिंह भाटी को कमांडेंट आरपीटीसी जोधपुर तथा स्वाति शर्मा को एटीएस उदयपुर में तैनात किया गया है।

ज्ञानचंद को अपराध एवं सतर्कता भरतपुर रेंज और राजवीर सिंह चम्पावत को इंटेलिजेंस एवं सुरक्षा-प्रोटोकॉल, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में पदस्थ किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here