Fri, Mar 27, 2026
27 C
Gurgaon

मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में जारी बारिश, 19 जिलों में यलो अलर्ट

मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में जारी बारिश, 19 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर, 29 सितंबर (हि.स.) – मानसून की विदाई के बावजूद राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक प्रदेश के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बारिश के पीछे का सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम ओडिशा और आंध्र प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश की सीमा तक पहुंच गया है। यह सिस्टम अब गुजरात से होकर अरब सागर की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है और 2 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

प्रभावित जिले और संभाग

जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

हाल की बारिश के आंकड़े

  • उदयपुर: डबोक 1.4 मिमी, ऋषभदेव 4 मिमी, लसाड़ियां 3.5 मिमी, सेमरी 3 मिमी
  • चित्तौड़गढ़: निम्बाहेड़ा 18 मिमी, बड़ी सादड़ी 4 मिमी, डूंगला 6 मिमी, भदेसर 3 मिमी
  • प्रतापगढ़: अरनोद 6 मिमी, छोटी सादड़ी और दलोत 2-2 मिमी, प्रतापगढ़ शहर 3 मिमी
  • जालोर: भीनमाल 7 मिमी
  • झालावाड़: पिरावा और शहर 4-4 मिमी
  • बांसवाड़ा: सलोपत 8 मिमी, गढ़ी 5 मिमी, बांसवाड़ा शहर 6 मिमी

जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ डूंगरपुर, अलवर, कोटा सहित कई जिलों में भी बादल छाए रहे और हल्की बरसात हुई।

मौसम विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतें, वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें और संबंधित विभागों की चेतावनियों का पालन करें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories