Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

राणा सांगा पर दिए बयान पर राज्यसभा में जमकर हंगामा

नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान पर राजनीतिक माहौल गरमाता जाता रहा है। राणा सांगा पर दिए गए बयान काे लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने मांग की कि जब तक रामजी सुमन और विपक्ष के नेता खड़गे मामले में माफी नहीं मांगते, तब तक कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हंगामा को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

शुक्रवार को जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सदन में सपा सांसद रामजीलाल सुमन को सुरक्षा देने की बात हुई। इस पर भाजपा के सांसदों ने ये कहकर हंगामा शुरू कर दिया कि सांसद ने देश के वीर के बारे में अशोभनीय बातें कही हैं। कांग्रेस से सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जो बयान सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है, उसे यहां फिर से दोहराया नहीं जासकता। राणा सांगा एक वीर थे, जाे देश के लिए लड़े थे। मैं उनकी वीरता को प्रणाम करता हूं।

इसके बाद सदन में सभापति जगदीप धनखड़ ने भाजपा सांसद राधा मोहन अग्रवाल को मौका दिया। राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर लालजी सुमन ने ये स्पष्टीकरण दिया होता कि उन्होंने गलती से कह दिया तो बात उसी दिन खत्म हो जाती, लेकिन सांसद ने बयान दिया कि वे अपनी बातें वापस नहीं लेंगे और नहीं माफी मांगेंगे। यह बताता है कि उन्होंने जानबूझ कर, सोच समझकर ये बयान दिया था। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि उन्होंने राणा सांगा को दलित समाज से जोड़ कर इसका राजनीतिकरण किया है। कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया है। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस हमेशा राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ है। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

इस पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे भी राणा सांगा पर सत्ता पक्ष के साथ हैं। राणा सांगा देश के लिए लड़े, कांग्रेस उनका सम्मान करती है। सभापति धनखड़ ने कहा कि कोई भी सदस्य कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। सदस्य की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। ये गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक बयान के बाद सपा सदस्य ने फिर वही बयान दिया। प्रोफेसर रामगोपाल को स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा सांसद ने पीयूष गोयल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने देश के वीर का अपमान किया है और राणा सांगा पर अमर्यादित बयान दिया है। रामजी लाल सुमन के वाक्य निंदनीय है। इसके बाद सभापति ने रामजी लाल सुमन को सफाई देने का अवसर दिया। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू होगया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दो गई।

उल्लेखनीय है कि रामजीलाल ने पिछले दिनों राज्यसभा में कहा था, ‘भाजपा के लोगों का ये तकिया कलाम बन गया है कि इनमें बाबर का डीएनए है। मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लाया था। मुस्लिम अगर बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।’ राणा सांगा पर बयान देने के बाद बुधवार को प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर जमकर हंगामा हुआ था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories