Fri, Feb 27, 2026
18 C
Gurgaon

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पटल पर दस्तावेज रखने की कार्रवाई पूरी की। उसके तुरंत बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित करने का ऐलान कर दिया।

इससे पहले आज संसद परिसर में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सांसदों ने डीलिमिटेशन के मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। कई प्रदर्शनकारियों ने टी शर्ट पहन रखी थी, जिस पर जो कुछ लिखा गया था, उसे आपत्तिजनक माना गया। डीएमके के राज्यसभा सदस्य तिरुचि शिवा ने भी वही टी शर्ट पहन रखी थी।

पता चला है कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इसका नोटिस लिया। उन्होंने कहा कि आज इससे पहले जो कुछ यहां हुआ, वह अनुचित था। इस पर चर्चा के लिए उन्होंने नेता सदन, नेता विपक्ष को अपने चैंबर में चर्चा के लिए बुलाया और इसके साथ ही उन्होंने दोपहर 12:00 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने का ऐलान कर दिया।

उल्लेखनीय है कि संसद के अंदर किसी भी तरह का बैनर पोस्टर तथा प्ले कार्ड वगैरह प्रदर्शित करने पर पहले से ही मनाही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories