Sun, Feb 15, 2026
13 C
Gurgaon

राम नवमी पर आज मंदिरों में होंगे आयोजन, निकलेंगी शोभायात्राएं

इंदौर, 6 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में रविवार को राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में दर्शन कर पूजन-अर्चन में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर राजधानी भोपाल समेत सभी शहरों में शोभायात्राएं निकलेगी और राम मंदिरों में अनुष्ठान और विशेष पूजा भी होगी। राम मंदिरों को भी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

भोपाल के हमीदिया रोड़ स्थित 300 साल पुराने राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर हिंदू जागृति केंद्र द्वारा विशेष आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित राजेश दुबे ने बताया कि रामनवमी के मौके पर मंदिर में हवन पूजन के साथ ही राम, लक्ष्मण और सीता जी का विशेष श्रृंगार किया गया है। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी होगा और भगवान राम के 1000 नामों का जाप किया जाएगा। पंडित राजेश दुबे ने बताया कि इस मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भोपाल के अन्य मंदिरों में विशेष आयोजन हो रहे हैं।

इंदौर में राम नवमी को रघुवंशी समाज द्वारा राम मंदिर में दोपहर 12 महाआरती होगी। इस अवसर पर राम रथ यात्रा निकाली जाएगी जो मरीमाता चौराहा, वृंदावन कालोनी चौराहा, कुम्हारखाड़ी होते हुए फिर मंदिर पर समाप्त होगी। आर्य समाज द्वारा आर्य समाज मंदिर छावनी से सुबह 8.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर राम नवमी एवं आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

वहीं, पंचकुईया राम मंदिर आश्रम से राम रथ यात्रा शाम 4:00 बजे निकलेगी। मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर गीता भवन ट्रस्ट द्वारा सुबह 9 बजे से श्रीराम महायज्ञ तथा दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव की महाआरती होगी। गीता भवन स्थित राम दरबार मंदिर का श्रृंगार भी होगा।

500 वर्ष पुराने लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर में सुबह 11 बजे रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया जाएगा एवं 12 बजे जन्म आरती होगी। इसके अलावा वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में भी श्रीराम नवमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इस अवसर पर देवस्थान में श्री राम के जन्म उत्सव के लिए विशेष तैयारी की गई है। सुबह जप परिक्रमा निकलेगी। इसके बाद प्रतिमा का श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर में मंदिर के पट खुलेंगे और जन्म दर्शन के साथ आरती की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories