Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

रामगढ़ में तीन महीने से लापता युवक का शव टुकड़ों में मिला, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

रामगढ़, 12 दिसंबर (हि.स.)। रामगढ़ शहर में तीन महीने से लापता युवक सोनू कुमार राम का शव टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गुरुवार देर रात शव के टुकड़े बरामद किए और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक रूप से होगी, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शव सोनू का ही प्रतीत हो रहा है।

17 सितंबर से लापता था सोनू

रामगढ़ छावनी परिषद के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाला सोनू कुमार राम विश्वकर्मा पूजा के दिन 17 सितंबर से लापता था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और स्थानीय लोगों ने उसकी खोज को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

आरोपी के घर के पास मिला मोबाइल का अंतिम लोकेशन

जांच के दौरान पुलिस को सोनू के मोबाइल का लास्ट लोकेशन रंजीत सिंह उर्फ नाना भाई के घर के पास मिला। कई महीनों तक निगरानी और पूछताछ के बाद रंजीत सिंह दबाव में टूट गया। उसने पुलिस को वह स्थान दिखाया जहाँ कथित तौर पर सोनू की हत्या की गई थी और शव को काटकर अलग-अलग जगह फेंका गया था।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह?

प्राथमिक जांच में पुलिस को संकेत मिले हैं कि हत्या के पीछे अवैध संबंध का विवाद हो सकता है। इस एंगल पर पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है। आरोपी रंजीत सिंह के परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories