Tue, Mar 17, 2026
22 C
Gurgaon

मनरेगा बीपीओ 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पलामू, 25 मार्च (हि.स.)। गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12 हजार रिश्वत लेते पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को लेकर मेदनीनगर पहुंची और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के पुलिस अधीक्षक के अनुसार रमना के हरदाकला के शिव शंकर राम की माता जितनी देवी के नाम से डोभा का निर्माण कार्य मिला था। इस योजना को चालू करने तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के लिए जब शिव शंकर बीपीओ से मिले तो उन्होंने 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। आवेदक घूस नहीं देना चाहते थे। उन्होंने इस की शिकायत पलामू एसीबी के कार्यालय में की। शिकायत के आलोक में जांच की गई और मामले को सही पाकर मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई और आवेदक को घुस के 12 हजार रुपए देकर धावा दल के साथ रमना प्रखंड कार्यालय भेजा गया। यहां जैसे ही बीपीओ प्रभु कुमार ने घूस के 12 हजार रुपये लिए, उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभु गढ़वा जिले के ही बरगढ़ थाना के गाड़िया के रहने वाला है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories