Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

बलरामपुर : पण्डो समाज के ब्लॉक अध्यक्ष बने रामसेवक

बलरामपुर, 1 मई (हि.स.)। जिले के विकासखंड के ग्राम पंचायत महादेवपुर खुटरापारा में बुधवार देर शाम पण्डो समाज के जिला कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से रामसेवक पण्डो को रामचंद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष और विजय शंकर पण्डो को ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राज पण्डो को पद से हटाकर यह नई नियुक्ति की गई है।

रामसेवक पण्डो की समाज सेवा और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विजय शंकर पण्डो को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर समाज ने उनके निरंतर सेवा भाव को सम्मानित किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

बैठक में विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष उदय पण्डो, प्रदेश सचिव देवचंद राम पण्डो, जिलाध्यक्ष नंदकेश्वर पण्डो, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष देवनारायण पण्डो, सचिव रामप्यारे पण्डो, संरक्षक रामप्रसाद पण्डो सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में पण्डो समाज का विकास और मजबूती से होगा, साथ ही समाज के हित में योजनाओं और कार्यक्रमों को और प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories