जन्म-मृत्यु निबंधन में लापरवाही नहीं चलेगी, समयबद्ध पंजीकरण अनिवार्य: डीसी भजन्त्री

0
292

रांची जिले में जन्म-मृत्यु निबंधन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा कि निबंधन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु का समय पर पंजीकरण नागरिकों के मूलभूत अधिकारों से जुड़ा हुआ है। इससे आधार कार्ड, शिक्षा प्रमाण-पत्र, मतदाता सूची, संपत्ति हस्तांतरण और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना संभव होता है।

प्रशिक्षण में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) पोर्टल, दस्तावेज सत्यापन, त्रुटि सुधार तथा आम जनता को सरल सेवाएं देने से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पंचायत सचिवालयों में नियमित रूप से निबंधन कार्य किया जाए और हर माह इसकी समीक्षा कर जिला सांख्यिकी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जाए।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव और नगर निगम के पंजीकरण कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here