Wed, Mar 25, 2026
28 C
Gurgaon

रांची विश्वविद्यालय मास कॉम विभाग की लापरवाही से छात्रवृत्ति से वंचित दर्जनों छात्र

रांची: मास कॉम विभाग की लापरवाही से छात्रवृत्ति से वंचित छात्र

रांची, 28 सितंबर। रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कॉम विभाग की लापरवाही ने दर्जनों छात्रों को परेशानी में डाल दिया है। विभाग द्वारा दस्तावेज़ों में गलती से खुद को रेगुलर श्रेणी में दर्शाने के कारण कई छात्र-छात्राएं अब तक छात्रवृत्ति की राशि से वंचित हैं।

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2025 को कल्याण विभाग को भेजे गए दस्तावेज़ में विभाग को रेगुलर बताया गया था, जबकि यह रिकॉर्ड में वोकेशनल विभाग है। जांच में जब यह गड़बड़ी सामने आई तो विभाग के निदेशक डॉ. बसंत झा ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद छात्रों ने स्वयं दस्तावेज़ सुधार कर नया पत्र कल्याण विभाग को दिया।

हालांकि शुरुआती लापरवाही और देरी की वजह से छात्रवृत्ति की राशि अन्य विभागों के छात्रों को जारी कर दी गई। नतीजतन, अब मास कॉम विभाग में फंड की कमी हो गई है और सैकड़ों छात्र इंतजार में हैं।

प्रभावित छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी समस्याओं पर न तो विश्वविद्यालय ध्यान दे रहा है और न ही राज्य सरकार। छात्रों का आरोप है कि विभाग ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

इस देरी और लापरवाही ने न केवल छात्रों की पढ़ाई पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है बल्कि जरूरतमंद विद्यार्थियों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। फिलहाल छात्र उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार और विश्वविद्यालय जल्द समाधान निकालेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories