रांची: हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित छह गिरफ्तार

0
311

रांची में हत्या का मामला, छह आरोपी गिरफ्तार

रांची: रातू थाना पुलिस ने रविवार देर शाम हुई हत्या मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर मुख्य आरोपी सहित कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कुणाल कुमार, बबलू गोप, लालमोहन कुमार, शूटर इमरोज अंसारी, विजय महतो और श्री चंद्र प्रजापति शामिल हैं।

घटना का विवरण

7 सितंबर की देर शाम, झखरा टांड गांव में रवि कुमार नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति, राजबल्लभ उर्फ बलमा, घायल हो गया था। घटना के समय रवि और अन्य लोग शराब पी रहे थे। अचानक बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई

रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर लिया। इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। डीआईजी और एसएसपी रांची, चंदन कुमार सिन्हा, ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और जल्द ही हत्या के पीछे की वजह सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here