ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों के साथ विभिन्न चौराहाें पर देशभक्ति व स्थापत्य कला और समसामयिक विषयों पर उकेरी रंगोली

बीकानेर, 30 अप्रैल (हि.स.)। बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा आज शहर के ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों के साथ विभिन्न चौराहा पर विभिन्न विषयों पर रंगोली के इतनी खूबसूरत चित्र खींचे कि ऐसा लगा कि पूरा शहर सात रंगों से दमक उठा हो। जहां हजार हवेलियों की बानगी देखने को मिल रही थी, वही 500 सालों का इतिहास भी आंखों के सामने सजीव रूप में दिखाई दे रहा था। यही नहीं पृथ्वी को बचाने, चाइनीस मांझे का उपयोग न करने और पधारो म्हारो देश की गूंज भी रंगोली में सुनाई दे रही थी। रंगोली बनाने वाले बच्चों ने गाय माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग भी चौराहे पर उकेरी गई। कल सुबह से ही 100 से अधिक कलाकार विभिन्न स्थानों पर अपने मन के भावों को रंगों के माध्यम से रंगोली बना रहे थे।

रंगोली प्रभारी रचना रंगा ने बताया कि बच्चों की विभिन्न टोलिया बनाई गई जिन्होंने अलग-अलग चौराहा और स्थान पर रंगोली बनाने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि आकर्षण का केंद्र वैसे तो सभी स्थानों पर सभी ने अलग-अलग विषय चुनकर रंगोली बनाई लेकिन सूरसागर के पास और विश्वकर्मा चौराहे पर बनी रंगोली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रुके।

आयोजन के संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि इसके अलावा इस अवसर पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए लक्ष्मीनाथ मंदिर, दमानी चौक, परशुराम चौराहा सहित अन्य स्थानों पर भी भीड़ उमड़ रही थी। इसके अलावा रामपुरिया हवेली के पास भी 538 वर्षों के शुभकामनाओं को भी लोगों ने काफी सराहना दी।

गो सेवक देव किशन चांडक देवश्री ने बताया कि स्थापना दिवस पर बच्चों ने जो शहर के लिए अपनी भावना दिखाई है वह काबिले तारीफ है। सीताराम कछावा ने ने बताया कि ये हमारा सौभाग्य है कि अपने शहर के जन्मदिन के अवसर पर अपनी ओर से भावना व्यक्त कर रहे हैं। टीम प्रभारी योगेश रंगा और रवि ओझा के निर्देशन में लगभग सौ कलाकारों ने रंगोली बनाई।

संयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि जल्द ही बीकानेर के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों, दानदाताओं एवं विशिष्ट जनों का विशेष सम्मान किया जाएगा। एक निर्णायक मंडल का गठन किया गया है जो उन लोगों का चयन करेगा जिन्होंने समाज में प्रेरणादायक कार्य किए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories