ANI और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति Ranil arrest ।
उन्हें शुक्रवार को कोलंबो में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
❓ क्यों हुई Ranil arrest?
आरोप है कि विक्रमसिंघे ने सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया।
सितंबर 2023 में उन्होंने अपनी पत्नी प्रोफेसर मैत्री विक्रमसिंघे के ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए इंग्लैंड यात्रा की।
पुलिस का दावा है कि इस दौरान सरकारी धन से उनके यात्रा खर्च और अंगरक्षकों का भुगतान किया गया।
🗣 विक्रमसिंघे का बचाव
विक्रमसिंघे ने आरोपों को खारिज किया।
उनका कहना है कि लंदन यात्रा उनकी पत्नी ने अपने निजी खर्च से की थी।
उन्होंने बताया कि वे हवाना में G-77 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद लंदन रुके थे।
CID का दावा है कि इस दौरान भी सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल हुआ।
🔎 जांच और कार्रवाई
CID ने पहले विक्रमसिंघे के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की थी।
अब अदालत में पेशी के बाद तय होगा कि उन्हें आगे हिरासत में रखा जाएगा या जमानत मिलेगी।
LEAVE A REPLY
Gurgaon Mail की तरफ से आप सभी सज्जनो को सावन माह की शुभकामनाये|