Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ एफआईआर

शिमला, 04 मार्च (हि.स.)। जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रोहड़ू थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आरोपी साहिल को कई वर्षों से जानती थी। दोनों के बीच मित्रता थी जो समय के साथ घनिष्ठ संबंधों में बदल गई। युवती का आरोप है कि इस दौरान साहिल ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब उसने शादी की बात कही, तो आरोपी ने मना कर दिया।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने साहिल पर शादी का दबाव बनाया तो उसने धमकी दी और चुप रहने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। डर और मानसिक तनाव के चलते वह चुप रही लेकिन जब हालात बिगड़ने लगे तो उसने पुलिस से मदद लेने का फैसला किया।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 69 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रोहड़ू पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस मामले की शुरुआती जांच में आरोपी पर लगे आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories