Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

पशु संग दुष्कर्म का घिनौना मामला, एफआईआर दर्ज

शिमला, 17 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने एक माह के बछड़े के साथ अप्राकृतिक यौन कृत्य किया। यह अमानवीय घटना बालूगंज थाना अंतर्गत साधुपुल इलाके की है। बछड़े की मालकिन ने पुलिस को शिकायत दी है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि देर रात उनके घर के पास अचानक उनका कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। शक होने पर वह अपनी बेटी के साथ बाहर निकलीं तो देखा कि उनकी गौशाला के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि हो रही थी। जैसे ही वे पास पहुंचींतो एक अज्ञात शख्स गौशाला से बाहर आया और उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

इसके बाद जब उन्होंने गौशाला के भीतर जाकर देखा तो बछड़े की हालत देख कर उन्हें संदेह हुआ कि उसके साथ यौन हिंसा हुई है। उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस थाना को सूचित किया। पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और बछड़े का मेडिकल परीक्षण किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1968 की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories