Thu, Mar 12, 2026
24 C
Gurgaon

शिमला में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज

शिमला, 31 मार्च (हि.स.)। राजधानी शिमला के न्यू-शिमला थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता की मां ने न्यू-शिमला थाना में शिकायत दी है कि सोलन जिला के कंडाघाट निवासी नितिन (26) उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया और वहां उसकी सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी कुछ दिनों से गुमसुम और परेशान लग रही थी। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। बेटी ने बताया कि नितिन ने उसे मीठी-मीठी बातों में फंसाया और घूमने फिरने के बहाने होटल ले गया। होटल में उसने उसके साथ जबरदस्ती की।

इस गंभीर शिकायत के आधार पर न्यू-शिमला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 65 (1)बी (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और आरोपी नितिन को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories