राजदान टॉप दो इंच की सफेद चादर से ढका, गुरेज-बांदीपोरा रोड पर अगले आदेश तक आवाजाही निलंबित

0
474

बांदीपुरा, 31 मई (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में गुरेज-बांदीपुरा मार्ग पर राजदान दर्रे पर शनिवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई। जिले के मैदानी इलाकों और खास तौर पर घाटी में बारिश जारी रहने से पारा गिर गया है। इसी बीच राजदान टॉप कम से कम दो इंच की सफेद चादर से ढका हुआ है।

एसडीएम कार्यालय गुरेज ने कहा कि राजदान टॉप पर बर्फबारी के कारण और एहतियात के तौर पर गुरेज-बांदीपोरा रोड पर अगले आदेश तक आवाजाही निलंबित रहेगी। इस बीच गुरेज-बांदीपोरा रोड की देखरेख करने वाले ओसी बीआरओ अविनाश कुमार ने बताया कि राजदान में बर्फबारी और कम दृश्यता के कारण सड़क बंद है। बर्फबारी अभी भी जारी है और बर्फबारी बंद होने के बाद सड़क खोल दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here