Sat, Feb 21, 2026
27 C
Gurgaon

आरबीआई का अनुमान 2025-26 में 6.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

मुंबई/नई दिल्ली, 07 फरवरी (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। साथ ही 31 मार्च को समाप्‍त हो रहे चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी अनुमानित है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने शुक्रवार को बताया कि रबी फसल की अच्छी संभावनाओं तथा औद्योगिक गतिविधियों में अपेक्षित सुधार से अगामी वित्त वर्ष 2025-26 में आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलेगा। उन्होंने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 में कर राहत से घरेलू खपत मजबूत रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.7 फीसदी रहने का अनुमान है। पहली तिमाही में 6.7 फीसदी, दूसरी तिमाही में 7.0 फीसदी और तीसरी तथा चौथी तिमाही में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है।

संसद में पिछले हफ्ते पेश आर्थिक सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 6.3-6.8 फीसदी की दर से बढ़ेगी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी वृद्धि दर चार साल के निचले स्तर 6.4 फीसदी पर आने का अनुमान है। इसके बाद ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में उपभोग को बढ़ावा देने के लिए मध्यम वर्ग को अब तक की सबसे बड़ी आयकर छूट प्रदान करने का ऐलान किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories