Tue, Mar 3, 2026
20 C
Gurgaon

राजस्थान में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, बाड़मेर में 56 वर्षों का उच्चतम तापमान दर्ज

जयपुर, 7 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। रविवार को बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर में अप्रैल के पहले सप्ताह में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 56 वर्षों का सर्वोच्च स्तर है। वर्ष 1998 में इसी अवधि में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है और अगले दो से तीन दिन तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं जताई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अचानक बढ़ी गर्मी को देखते हुए आमजन को सावधानी बरतने और स्वयं को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। रविवार को बाड़मेर सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 6.4 डिग्री अधिक है। वहीं, जैसलमेर में भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा और लू चलती रही।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री, अजमेर में 40.8, भीलवाड़ा और वनस्थली (टोंक) में 41.6, कोटा में 42.4, उदयपुर में 40.9, जोधपुर में 43, बीकानेर में 43.3, चित्तौड़गढ़ में 43.2, चूरू में 42.4, श्रीगंगानगर में 41.7, जालोर में 42, पाली में 41.2, डूंगरपुर में 41.1 और अन्य शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के पार रहा। रविवार को प्रदेश के कुल 22 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि 12 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के पांच संभागों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे आंधी और बारिश हो सकती है। इस मौसम परिवर्तन से आमजन को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories