Sat, Mar 14, 2026
31 C
Gurgaon

नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवक और साथियों की पिटाई, एफआईआर

शिमला, 10 मार्च (हि.स.)। जिला शिमला के ठियोग पुलिस थाना के तहत एक नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों द्वारा कुछ युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू उपमंडल के लोअर कोटी गांव के निवासी सिकंदर (25) पुत्र प्रदीप ठाकुर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसे नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए उसके परिवार ने उसे एक मार्च को मत्याना स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार तीन मार्च को उसने और उसके कुछ साथियों ने केंद्र के कर्मचारियों को चकमा देकर वहां से भागने की योजना बनाई और भाग निकले। लेकिन जब वे कल्जर गांव के जंगल में पहुंचे तो नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया।

आरोप है कि पकड़ने के बाद केंद्र के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनके सिर, हाथ, पैर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों का आरोप है कि जब नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी उन्हें वापस ले जा रहे थे तब उन्होंने धमकी दी कि यदि वे दोबारा भागने की कोशिश करेंगे तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

घटना के बाद पीड़ित युवक ने अपने परिजनों को मामले की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने सिकंदर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मामले की जांच जारी है और नशा मुक्ति केंद्र के संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories