रेखा गुप्ता ने दिल्ली की बागडोर संभाली, छह विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

0
421

नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली के शालीमार बाग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। दिल्ली के रामलीला मैदान में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह सहित कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीयमंत्री ललन सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य नेता भी मौजूद रहे। उपराज्यपाल सक्सेना ने रेखा गुप्ता के बाद क्रमशः प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंजदर सिंह सिरसा, रविंदर सिंह इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को मंत्री पद शपथ दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here