Fri, Mar 6, 2026
22 C
Gurgaon

शादी के पांच दिन बाद रिश्ता टूटा, दुल्हन को पिलाई भांग-बियर

मीरजापुर, 24 मई (हि.स.)। कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज पांच दिन बाद ही एक नवविवाहिता को ऐसी कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ा कि रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। आरोप है कि पति ने दुल्हन को कोल्डड्रिंक्स में बियर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी। यह बात दुल्हन को इतनी नागवार गुज़री कि उसने अपनी आपबीती मायके वालों को सुनाई और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 मई को कछवां क्षेत्र के युवक से हुई थी। लेकिन 20 मई को पति की इस हरकत ने सब कुछ बदल दिया। 22 मई को युवती ने मायके पहुंचकर अपनी बात बताई, जिसके बाद परिजन उसे ससुराल से वापस ले आए।

पहले कपसेठी थाना पहुंचने पर मामला कछवां क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने वापस भेज दिया। इसके बाद 23 मई को दुल्हन अपने भाई और परिजनों के साथ कछवां थाने पहुंची और तहरीर दी। थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर घंटों पंचायत चली, लेकिन अंत में रिश्ता खत्म करने का फैसला हुआ।

थानाध्यक्ष रणविजय सिंह के अनुसार, पत्नी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और पति ने भी इसके लिए सहमति दी। दोनों पक्षों में हुए समझौते के तहत शादी में खर्च और दिए गए आभूषण वापस करने पर सहमति बनी।

दुल्हन ने यह भी कहा कि जब शादी के कुछ ही दिनों में ऐसा किया गया, तो आगे हमारे साथ कुछ भी ज़हर जैसा हो सकता है। यह मामला समाज में रिश्तों की गंभीरता और ज़िम्मेदारियों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories