Wed, Mar 11, 2026
34 C
Gurgaon

दिल्ली में बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे आने शुरू, द्वारका में वकीलों ने अवनीश राणा और रोहिणी में राजीव तेहलान को कमान सौंपी

नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.। दिल्ली हाई कोर्ट समेत राष्ट्रीय राजधानी की निचली अदालतों के बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। कल संपन्न हुए चुनाव के नतीजे देर रात से आने शुरू हुए । सबसे पहले द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन और रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम आए। दिल्ली हाई कोर्ट, तीस हजारी कोर्ट और राऊज एवेन्यू कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव नतीजे आज आने की उम्मीद है। मतों की गिनती आज होनी है। साकेत कोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट में मतदान के दौरान हुई अव्यवस्था की वजह से चुनाव निरस्त कर दिया गया।

द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अवनीश राणा ने अध्यक्ष , विवेक डागर ने उपाध्यक्ष , करमवीर त्यागी ने सेक्रेटरी , हेमंत वर्मा ने एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर जीत दर्ज की है। रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में राजीव तेहलान ने अध्यक्ष , मूलचंद वर्मा ने उपाध्यक्ष, प्रदीप खत्री ने सेक्रेटरी, विवेक शौकीन ने एडिशनल सेक्रेटरी, प्रवीण डबास ने ज्वाइंट सेक्रेटरी और आशा ज्योति आर्या ने कोषाध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की है।

दिल्ली की अदालतों के बार एसोसिएशन के चुनाव में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाई गईं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव के दौरान जिन दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से मतगणना काफी दिनों तक रोक दी गई थी उन दिशा-निर्देशों का पालन यहां भी नहीं हुआ। मतदान के दौरान सभी कोर्ट कैंपस पोस्टर, पर्चे और पंपलेट्स अटे पड़े थे।

इस वजह से साकेत कोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट के मतदान को निरस्त कर दिया गया। साकेत कोर्ट में चुनाव के दौरान वकीलों ने निर्वाचन अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बैलट बॉक्स तोड़ दिया जिसके बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया। यही हाल कड़कड़डूमा कोर्ट का भी रहा। वहां भी पक्षपात का आरोप लगने क बाद कुछ वकील ईवीएम लेकर भागे। उसके बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories