Mon, Mar 16, 2026
22 C
Gurgaon

मप्र में कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज होंगे घोषित

भोपाल, 6 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10वीं ), हायर सेकेण्डरी (कक्षा 12वीं) एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम आज (मंगलवार को) घोषित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे अपने निवास कार्यालय समत्व भवन में दोनों बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी करेंगे।

मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थी एमपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा विभिन्न अखबारों की वेबसाइटों पर यह परिणाम जारी होंगे।

मध्य प्रदेश में इस साल एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी। इस साल मप्र बोर्ड की की इन परीक्षा में 16,60,252 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें कक्षा 12वीं के 7,06,475 और कक्षा 10वीं के 9,53,777 विद्यार्थी शामिल हैं।

मोबाइल एप्स पर परिणाम प्राप्त करने के लिए

छात्र डिजीलॉकर के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। साथ ही गूगल प्ले स्टोर पर एमपीबीएसई मोबाइल एप अथवा एमपी मोबाइल एप पर भी अपना परीक्षा परिणाम ज्ञात कर सकते है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories